
गोतम
राजगृह के एक ब्राह्मण (गौतम), एक स्त्री के मोह-पाश में पड़कर अपनी सारी सम्पत्ति गँवा बैठे। इस आघात के बाद वे भगवान के पास प्रव्रजित हुए और कठोर साधना कर परमपद (अर्हत्) प्राप्त किया। अपने अतीत के संघर्ष और वर्तमान मुक्ति को लक्ष्य करते हुए स्थविर ने यह उदान गाया:
हिन्दी
जो स्त्रियों के फेर में न पड़ते,
चारित्रिक सत्यता दुर्लभ उनमें,
स्त्रियों से सदा रहते जो रक्षणीय।
हे कामदेव! तुम्हारी पीड़ा समाप्त,
तुम्हारे हम ऋणी नहीं अब,
निर्वाण की ओर चल दिए हम,
जहाँ शोक ना दिख पाये अब।”
पालि
ये इत्थीसु न बज्झरे।
सदा वे रक्खितब्बासु,
यासु सच्चं सुदुल्लभं॥
वयं चरिम्ह ते कामं,
अनणा दानि ते मयं।
गच्छाम दानि निब्बानं,
यत्व गन्त्वा न सोचती” ति।